सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष में दिया अपना पहला वेतन

सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कल ही किया था प्रदेश में मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने अपना पहला वेतन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गठित मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष में दिया है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कल ही प्रदेश में मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने का ऐलान किया था।
मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष के गठन का अहम मक़सद बेसहारा बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह सहायता कोष समाज में वंचित बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इससे उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर, देश और समाज की प्रगति व ख़ुशहाली में अपना योगदान देने का मौक़ा मिलेगा।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार का यह कदम करुणा नहीं बल्कि अधिकार है।

Comments (0)
Add Comment