भारतीय जनता पार्टी के साँसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टाटा सन्स द्वारा एयर इण्डिया के अधिग्रहण पर रोक लगाने की माँग की है। सुब्रमण्यम स्वामी ने इसके ख़िलाफ़ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।
सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि एयर इण्डिया के विनिवेश के लिए बोली प्रक्रिया मनमानी, भ्रष्ट, दुर्भावनापूर्ण, असाँवैधानिक और जनहित के ख़िलाफ़ थी। स्वामी का आरोप है कि बोली प्रक्रिया में टाटा सन्स के पक्ष में धाँधली की गई है। याचिका में अधिकारियों की भूमिका और कार्यशैली की सीबीआई जाँच करवाने और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट अदालत के सामने पेश करने की गुज़ारिश भी की गई है।
याद रहे कि सरकार ने एयर इण्डिया की बिक्री के लिए 25 अक्तूबर को टाटा सन्स के साथ 18,000 करोड़ रुपये में शेयर ख़रीद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।