स्वतन्त्र मीडिया को परेशान करने, डराने-धमकाने का ख़तरनाक चलन बन्द हो – ईजीआई

ईजीआई का यह बयान न्यूज़ वैबसाइट 'न्यूज़लॉण्ड्री' और 'न्यूज़क्लिक' पर आयकर विभाग की 'सर्वे' के नाम पर की गई रेड की कार्रवाई के मद्देनज़र किया गया है जारी

ऐडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इण्डिया (ईजीआई) ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि सरकारी एजैन्सियों द्वारा स्वतन्त्र मीडिया को परेशान करने और डराने-धमकाने का ख़तरनाक चलन बन्द हो। ईजीआई का यह बयान न्यूज़ वैबसाइट ‘न्यूज़लॉण्ड्री’ और ‘न्यूज़क्लिक’ पर आयकर विभाग की ‘सर्वे’ के नाम पर की गई रेड की कार्रवाई के मद्देनज़र जारी किया गया है।
ग़ौरतलब है कि ऐडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इण्डिया (ईजीआई) भारत में सम्पादकों की सर्वोच्च संस्था है। सम्पादकों की सर्वोच्च संस्था ने ऐसे सर्वे पर चिन्ता व्यक्त की है। संस्था का कहना है कि यह कार्रवाई देश के साँवैधानिक लोकतन्त्र को कमज़ोर करती है।

Comments (0)
Add Comment