हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों का डाटा बेस बनाने के लिए किया गया स्किल-रजिस्टर को आरम्भ

हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों का डाटा बेस बनाने के लिए स्किल-रजिस्टर को आरम्भ किया गया है। इसे सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इसमें विभिन्न कम्पनियां और औद्योगिक घराने भी अपनी ज़रूरतों को दर्ज कर सकते हैं।
राज्य के मुख्यमन्त्री ने कहा है कि इसके माध्यम से राज्य में लौटे लोग अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और नौकरी की ज़रूरतों के सम्बन्ध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा कि इससे राज्य में उपलब्ध कौशल की पहचान करने और कौशल उन्नयन सम्बन्धी ज़रूरतों के विश्लेषण में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस रजिस्टर को औद्योगिक घरानों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि उद्योगों को उनकी ज़रूरतों के अनुसार जानकारी मिल सके।

Comments (0)
Add Comment