हिमाचल प्रदेश के लिए 2,095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना हुई स्वीकृत

इसमें 90 प्रतिशत होगी ऋण-राशि जो भारत सरकार द्वारा होगी समर्थित जबकि 10 प्रतिशत होगा राज्य का हिस्सा

हिमाचल प्रदेश के लिए एशियन विकास बैंक की 2,095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना स्वीकृत हुई है। इसमें 90 प्रतिशत ऋण-राशि होगी जो भारत सरकार द्वारा समर्थित होगी जबकि 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने दी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना को दो वित्तांश में क्रियान्वित किया जाएगा। जय राम ने कहा कि पहला वित्त भाग 900 करोड़ रुपये से ज़्यादा का जबकि दूसरा वित्त भाग 1,100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का होगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में नए पर्यटन-स्थलों को विकसित करने के अतिरिक्त मौजूदा पर्यटन-स्थलों का रख-रखाव, सुधारीकरण और साँस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना है। जय राम ने कहा कि इस परियोजना के तहत मौजूदा पर्यटन-स्थलों से भीड़भाड़ और पर्यटकों के भारी दबाव को कम करने के लिए ईको-टूरिज़्म को बढ़ावा देकर राज्य के अनछुए गन्तव्यों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments (0)
Add Comment