राहुल गाँधी मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक न लगाने के गुजरात उच्च न्यायालय के फ़ैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। काँग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि अभी एक और विकल्प है, सर्वोच्च न्यायालय। उन्होंने कहा कि काँग्रेस यह विकल्प भी अपनाएगी।
गुजरात उच्च न्यायालय ने आज राहुल गाँधी की दोषसिद्धि के फ़ैसले पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि राहुल को दोषी ठहराने का निचले न्यायालय का फ़ैसला न्यायसंगत, उचित और वैध है।