हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। ये 70 करोड़ रुपये लागत की कुल 45 परियोजनाएं हैं।
मुख्यमन्त्री ने ऊना में 22 विकासात्मक परियोजनाओं जिनमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन व्यापार भवन, 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बनगढ़ के आई. आर. बी. परिसर में निर्मित 12 टाइप-2 क्वाटर्ज़, 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 12वीं गृह रक्षा वाहिनी भवन, 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता कार्यालय भवन, 2.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस विभाग के 6 टाइप-2 क्वाटर्ज़, नाबार्ड के अन्तर्गत 2.61 करोड़ रुपये की लागत से लोअर देहलान पंचायत में (लोअर देहलां से बडेहर, सुध्याना तालाब से बसदेहड़ा, सम्पर्क मार्ग से मुहल्ला चौधरियां और सम्पर्क मार्ग से मुहल्ला-महंतां तक) सड़कों को चौड़ा करने एवं सुधार-कार्य, 51 लाख रुपये की लागत से बैरक ब्लॉक का उद्घाटन जिसमें बैरक के आसपास की भीतरी डब्ल्यू. ऐस. एवं ऐस. आई. बॉउण्डरी दीवार; शस्त्र-भण्डार; तीन चैक पोस्ट; पी. ऐल. इण्टरलॉकिंग टाइलें बाहरी डब्ल्यू. ऐस. एवं ऐस. आई. और 50 यूज़र के लिए सैप्टिक टैंक का निर्माण शामिल है, का उद्घाटन किया। उन्होंने देहलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट 38 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जलग्रां में 37 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, कुठार कलां में बरवाल मुहल्ला के निकट 54 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जनकोर में गोसदन के निकट 49 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, देहलां में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के निकट 48 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, उदयपुर में पंचायत घर के निकट 47 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, मलाहत में 29 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, 94 लाख रुपये की लागत से गाँव मेहतपुर व जखेड़ा के लिए जलापूर्ति योजना, ज़िला अस्पताल ऊना के लिए 70 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, तहसील ऊना में गाँव कुठार खुर्द के लिए 41 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, तहसील ऊना के बारसड़ा गाँव के लिए 36 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, जट्टपुर क्षेत्र में संतोषगढ़ कस्बे के लिए 1.16 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, 75 लाख रुपये की लागत से देहलां (ब्रह्मानन्द) जलापूर्ति योजना का संवर्द्धन, देहलां शोकरा में 54 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जलग्रां गाँव के लिए 52 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना और वन मण्डल कार्यालय ऊना में 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित रिकॉर्ड रूम जनता को समर्पित किए।
मुख्यमन्त्री ने ऊना में 23 परियोजनाओं जिनमें 8.80 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना का भवन, गाँव झुडोवाल में 89 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहदला में 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कमरों, देहलां के रायपुर सहरां में 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवासीय भवन, बसदेहरा में 4.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गाँव झुडोवाल में 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, गाँव रामपुर के लिए 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, गाँव बदेहर (रामपुर तलाई क्षेत्र) में 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, बडेहर में (मोहल्ला चिलाँवाला) 71 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, रामपुर बेला में 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मलूकपुर माजरा जलापूर्ति योजना और ऊना विधानसभा क्षेत्र में छूटे हुए परिवारों के लिए 5.73 करोड़ रुपये की लागत से मौजूदा योजनाओं के तहत क्रियाशील पानी के कनैक्शन प्रदान करने की योजनाएं हैं, की आधारशिला रखी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ऊना में 11.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए शैक्षणिक खण्ड के निर्माण, राजकीय पशु चिकित्सालय बसदेहड़ा में 63 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन, 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ के भवन, मेहतपुर में 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम कार्यालय एवं निरीक्षण हट, 4.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खण्ड विकास कार्यालय भवन ऊना, ज़िला आयुर्वैदिक अस्पताल के निकट 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग, नगर निगम ऊना में ज़िला परिषद कार्यालय के निकट वॉर्ड नं. 3 में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वैंडिंग मार्केट ज़ोन, 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वन चैक पोस्ट मेहतपुर, वन मण्डल ऊना में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले टाइप-2 क्वाटर्ज़ और उप-निदेशक, पशुपालन कार्यालय ऊना में 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सम्मेलन कक्ष के निर्माण की आधारशिला रखी।