किसान आन्दोलन में बुधवार को पंजाब के बठिण्डा के एक किसान की मौत हो गई है। किसानों पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान आज 12 किसान घायल हुए। किसानों और पुलिस के बीच टकराव में एक सब-इनस्पैक्टर (ऐसआई) की भी मौत हुई।
किसानों ने शम्भू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश की। इन दोनों जगहों पर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रबड़ बुलेट और आँसू गैस का इस्तेमाल किया।