तमिलनाडु में हुई आईओसीऐल के एक केन्द्र में हुए विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत

तमिलनाडु के तोंदियारपेट में आज हुए इस हादसे में हो गया एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

तमिलनाडु में बुधवार को इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीऐल) के एक केन्द्र में हुए विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। तमिलनाडु के तोंदियारपेट में आज हुए इस हादसे में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा इथेनॉल रखने के एक टैंक की वैल्डिंग के समय हुआ। हादसे के बाद पाँच दमकल वाहन मौक़े पर पहुँचे, लेकिन आग को पहले ही बुझाया जा चुका था, क्योंकि आईओसीऐल की अपनी आन्तरिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली है।

Comments (0)
Add Comment