नवीन पटनायक के निजी सचिव रहे वी. के. पाण्डियन को बनाया कैबिनेट मन्त्री

वी. के. पाण्डियन को आज किया गया है सेवानिवृत्ति के बाद 24 घण्टे के अन्दर कैबिनेट मन्त्री के अलावा 5टी इनिशेटिव का अध्यक्ष भी नियुक्त

उड़ीसा के मुख्यमन्त्री नवीन पटनायक के निजी सचिव रहे वी. के. पाण्डियन को मंगलवार को सेवानिवृत्ति के बाद कैबिनेट मन्त्री बना दिया गया है। वी. के. पाण्डियन को आज सेवानिवृत्ति के बाद 24 घण्टे के अन्दर कैबिनेट मन्त्री के अलावा 5टी इनिशेटिव का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। पाण्डियन ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरऐस) के तहत सेवानिवृत्ति ली थी।
वी. के. पाण्डियन ने उड़ीसा में पारदर्शिता, टीम वर्क, प्रौद्योगिकी, समय और परिवर्तन पर आधारित 5टी इनिशेटिव की शुरुआत की थी। इसके तहत उड़ीसा सरकार के प्रमुख कार्यक्रम और परियोजनाएं आती हैं। इसका उड़ीसा सरकार के लगभग हर विभाग में प्रभाव है।

Comments (0)
Add Comment