मोदी सरकार सस्ते चुनावी स्टण्ट पर सार्वजनिक धन ख़र्च करने का दुस्साहस कर रही है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि मोदी सरकार द्वारा आत्ममुग्ध प्रचार की कोई सीमा नहीं है

काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा है कि मोदी सरकार सस्ते चुनावी स्टण्ट पर सार्वजनिक धन ख़र्च करने का दुस्साहस कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि मोदी सरकार द्वारा आत्ममुग्ध प्रचार की कोई सीमा नहीं है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर मोदी जी के 3डी सैल्फ़ी-पॉइण्ट स्थापित करके करदाताओं के पैसे की पूरी तरह बर्बादी की जा रही है। खड़गे ने कहा कि इससे पहले सशस्त्र बलों को मोदी जी के प्रमुख  के साथ 822 ऐसे सैल्फ़ी-पॉइण्ट स्थापित करने का आदेश देकर हमारे बहादुर सैनिकों के ख़ून और बलिदान का राजनीतिक उपयोग किया गया था।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्यों को सूखा और बाढ़ राहत नहीं दी है। खड़गे ने कहा कि विपक्ष-शासित राज्यों की मनरेगा निधि भी लम्बित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इन सस्ते चुनावी स्टण्ट पर उदारतापूर्वक सार्वजनिक धन ख़र्च करने का दुस्साहस किया जा रहा है।

Comments (0)
Add Comment