कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक का मुख्यमन्त्री काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनेंगे। यह फ़ैसला रविवार शाम बंगलुरु में हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया।
कर्नाटक का मुख्यमन्त्री चुनने के लिए बंगलुरु के शाँगरी-ला होटल में काँग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि विधायक दल का नेता काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनेंगे। इस बैठक में विधायकों के अलावा काँग्रेस के तीन ऑब्ज़र्वर सुशील कुमार शिन्दे, दीपक बावरिया और भंवर जितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
इस बैठक के दौरान मुख्यमन्त्री पद के प्रबल दावेदारों डी. के. शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थक होटल के बाहर नारेबाज़ी करते रहे।