जय राम ठाकुर ने दिया कर्मचारियों की शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई का आश्वासन

जय राम ठाकुरने न्यू पैन्शन स्कीम ऐम्प्लॉईज़ ऐसोसिएशन (ऐनपीऐसईए) के एक प्रतिनिधिमण्डल को दिया यह आश्वासन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों की शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई का आश्वासन दिया है। जय राम ठाकुर ने यह आश्वासन न्यू पैन्शन स्कीम ऐम्प्लॉईज़ एसोसिएशन (ऐनपीऐसईए) के एक प्रतिनिधिमण्डल को दिया।
ऐनपीऐसईए का एक प्रतिनिधिमण्डल आज तपोवन, धर्मशाला में जय राम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने जय राम से उन्हें पुरानी पैन्शन स्कीम के अन्तर्गत कवर करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना और अतिरिक्त मुख्य सचिव जे. सी. शर्मा भी मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment