पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान ख़ान ने कहा है कि अमरीका में 11 सितम्बर, 2001 को अलक़ायदा के हमलों के बाद आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमरीका का साथ देकर पाकिस्तान ने बड़ी भूल की है। उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछली सरकारों को वह वादा नहीं करना चाहिए था जिसे वो पूरा नहीं कर सकीं।