भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमन्त बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। हिमन्त बिस्वा को श्रीमन्त शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हिमन्त बिस्वा सरमा काँग्रेस में थे, लेकिन उन्होंने वर्ष 2014 में तरुण गोगोई से मतभेद के बाद काँग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद हिमन्त बिस्वा दिल्ली में राहुल गाँधी से भी मिले थे, लेकिन वो वर्ष 2015 में अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल हो गए।