किसान की पहलवान बेटी की आँख से निकला हर आँसू मोदी सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है

रणदीप सिंह सुरजेवाला आज बोल रहे थे नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा वीरवार को कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में

काँग्रेस नेता और राज्यसभा साँसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा है कि किसान की पहलवान बेटी की आँख से निकला हर आँसू मोदी सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है। रणदीप सिंह सुरजेवाला आज नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक द्वारा वीरवार को कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पहलवान बेटियों के यौन शोषण के आरोपित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह के सहायक संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक का कुश्ती छोड़ना भारत के खेल इतिहास में एक काला अध्याय है। सुरजेवाला ने कहा कि किसान की पहलवान बेटी की आँख से निकला हर आँसू मोदी सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के साधारण किसान परिवार की जिस बेटी ने पहला ओलम्पिक पदक जीता, उसे आज मोदी सरकार के दबदबे ने वापस घर जाने पर मजबूर कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि पहलवान बेटियां न्याय माँगने के लिए जन्तर-मन्तर पर बैठी रहीं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने उन्हें दिल्ली पुलिस के जूतों से कुचलवाया, जबकि महिला पहलवानों ने ख़ुद न्याय की गुहार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, गृह मन्त्री अमित शाह और खेल अनुराग मन्त्री ठाकुर से लगाई थी।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐफ़आईआर तो दर्ज हुई, लेकिन बीजेपी साँसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी नहीं हुई।

Comments (0)
Add Comment