रोज़गार पैदा करने वाली उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था स्थापित करना एक बड़ी चुनौती है

राहुल गाँधी आज कर रहे थे अमरीका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत

राहुल गाँधी ने शनिवार को कहा है कि भारत में लोगों के लिए रोज़गार पैदा करने वाली उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था स्थापित करना एक बड़ी चुनौती है। राहुल आज अमरीका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि भारत में बहुत कम व्यक्तियों के बीच धन का बड़े पैमाने पर संकेन्द्रण हो रहा है। राहुल ने कहा कि अधिकाँश विकास उत्पादन की बजाय उपभोग के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है, जो भारत जैसे देश के लिए एक महत्त्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारत में असली चुनौती यह है कि उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था कैसे स्थापित की जाए, जो बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोज़गार पैदा कर सके।

Comments (0)
Add Comment