बल्क ड्रग फार्मा पार्क देश में फार्मा क्षेत्र को मज़बूत करने और प्रदेश में स्थानीय रोज़गार को बढ़ावा देने में मददगार होगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग फार्मा पार्क आवण्टित करने के बाद कही।
जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मन्त्री मनसुख ऐल. मण्डाविया से मुलाकात की। मनसुख ऐल. मण्डाविया ने जय राम को बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरा करने के लिए मदद देने का विश्वास दिलाया।