ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में बनाई गई विस्तृत कार्य-योजना

कोविड-19 महामारी से निपटने के बाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आरम्भ करने की विस्तृत कार्य-योजना बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों के ग़रीब परिवारों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करने के विषय पर राज्य ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दी गई प्रस्तुति के अवसर पर यह जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान और इसके बाद गाँव में स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां सृजित करने में ग्रामीण विकास विभाग को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Comments (0)
Add Comment