भारत जोड़ो यात्रा पर निकले काँग्रेस नेता राहुल गाँधी को इन्दौर में जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक चिट्ठी के ज़रिये दी गई है जिसमें लिखा गया है कि राहुल गाँधी को बम से उड़ा दिया जाएगा।
यह धमकी भरी चिट्ठी इन्दौर भेजी गई है। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 नवम्बर को इन्दौर पहुँचेगी।
पुलिस के मुताबिक चिट्ठी भेजने वाले की तलाश शुरु कर दी गई है।