विपक्ष-शासित सात राज्यों के मुख्यमन्त्रियों ने काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के साथ बैठक में राज्यों के अधिकारों के लिए केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ एकजुटता पर ज़ोर दिया है। इन मुख्यमन्त्रियों ने कहा है कि राज्यों की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत केन्द्र सरकार को वस्तु एवं सेवा कर (जीऐसटी) के मुआवज़े का पूरा भुगतान करना चाहिए।
बैठक में सोनिया गाँधी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जीऐसटी से जुड़ा मुआवज़ा देने से इन्कार करना राज्यों और जनता के साथ छल है।
यह बैठक जीऐसटी परिषद की 27 अगस्त की बैठक से पहले की गई है।