हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश निवेश प्रोत्साहन अभिकरण का गठन करने की घोषणा की है। मुख्यमन्त्री ने कहा है कि यह अभिकरण सभी सम्बन्धित विभागों से वांछित मंज़ूरी एकल खिड़की के माध्यम से दिलवाएगा। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल्द ही विधानसभा में बिल लाया जाएगा।