केन्द्र सरकार मनरेगा आवेदकों को मुआवज़ा नहीं दे रही है, बोले शशि थरूर

शशि थरूर आज बोल रहे थे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में
काँग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा है कि केन्द्र सरकार मनरेगा आवेदकों को मुआवज़ा नहीं दे रही है। शशि थरूर आज संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में बोल रहे थे।
शशि थरूर ने कहा कि अगर किसी को मनरेगा के तहत 100 दिनों के अन्दर अपेक्षित रोज़गार नहीं मिलता है, तो उसे बेरोज़गारी भत्ता दिया जाना चाहिए। थरूर ने कहा कि यह सुरक्षा ग्रामीण भारत के परिवारों को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा आवेदकों को मुआवज़ा नहीं दे रही है, जिसका मनरेगा के नियमों में प्रावधान है।
Comments (0)
Add Comment