काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार गुण्डाराज से महाराष्ट्र के लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि भाजपा की चोरी से बनाई हुई महाराष्ट्र सरकार में क़ानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि फ़ेसबुक लाइव पर एक राजनेता की निर्मम हत्या हो रही है। खड़गे ने कहा कि एक मुखर पत्रकार पर बीजेपी-आरऐसऐस के उपद्रवी गुण्डे हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भाजपा विधायक पुलिस स्टेशन में खुलेआम दूसरे राजनेता पर गोली चला रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि काँग्रेस ने हमेशा महाराष्ट्र की क़ानून-व्यवस्था को क़ायम रखा, तभी महाराष्ट्र में आर्थिक विकास सम्भव हुआ। खड़गे ने कहा कि ईडी के बल पर बनी भाजपा की सरकार गुण्डाराज फैलाकर महाराष्ट्र के लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।