भूपेन्द्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमन्त्री पद की शपथ, बने 18वें मुख्यमन्त्री

62 साल के भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने दोपहर दो बजे गुजरात के गाँधीनगर सचिवालय के हैलीपैड ग्रॉउण्ड में दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। भूपेन्द्र गुजरात के 18वें मुख्यमन्त्री बने हैं। 62 साल के भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने दोपहर दो बजे गुजरात के गाँधीनगर सचिवालय के हैलीपैड ग्रॉउण्ड में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गुजरात में 16 मन्त्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें आठ कैबिनेट और छह राज्यमन्त्री हैं। दो मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार के हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, गृह मन्त्री अमित शाह, रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दूसरे केन्द्रीय मन्त्री और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमन्त्री भी शामिल हुए।

Comments (0)
Add Comment