भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को दलित-अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुणा ज़्यादा है

काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश को दलित-अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुणा ज़्यादा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक बार फिर मध्य प्रदेश से भाजपा का दलित-विरोधी चेहरा सामने आया है। खड़गे ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि जब युवक की माँ और भाभी बीच-बचाव करने पहुँचीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यही नहीं, दबंगों ने मारपीट के बाद युवक की माँ के कपड़े तक फाड़ डाले।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सागर में सन्त रविदास मन्दिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते। खड़गे ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं।

Comments (0)
Add Comment