अफ़ग़ानिस्तान में मतदान-केन्द्र के बाहर हुआ विस्फोट

अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान शहर के दक्षिणी हिस्से में एक मतदान केन्द्र के बाहर एक विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। इस विस्फोट के लिए तालिबान को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि तालिबान ने लोगों को मतदान नहीं करने की चेतावनी दी थी।

Comments (0)
Add Comment