ग़लत नीतियों और कुप्रबन्धन ने हमारे आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेल दिया है

जयराम रमेश ने आज कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल की उपलब्धि और प्रगति‌ प्रधानमन्त्री मोदी के अन्याय काल के तीन वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह उलट गई है

काँग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा है कि ग़लत नीतियों और कुप्रबन्धन ने हमारे आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेल दिया है। जयराम रमेश ने आज कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल की उपलब्धि और प्रगति‌ प्रधानमन्त्री मोदी के अन्याय काल के तीन वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह उलट गई है।
जयराम रमेश ने कहा कि वर्ष 2004-05 और 2017-18 के बीच भारत में कृषि-श्रमिकों की संख्या में 6.7 करोड़ की गिरावट आई थी। जयराम ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि श्रमिकों ने उत्पादन और सेवा क्षेत्र में ज़्यादा वेतन वाले कामों के लिए कम वेतन वाले कृषि-क्षेत्र के काम को छोड़ा था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और भारत को मध्यम आय वाला देश बनाने की दिशा में इसका महत्त्वपूर्ण योगदान था।
जयराम रमेश ने कहा कि 2018-19 के बाद से कृषि-श्रमिकों की संख्या छह करोड़ बढ़ गई है, और यह कोविड-19 महामारी से पहले ही हो रहा था। जयराम ने कहा कि भारत को समृद्धि की राह पर ले जाने की बजाय, प्रधानमन्त्री की लगातार ग़लत नीतियों और कुप्रबन्धन ने हमारे आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की और जितनी प्रगति‌ की, वह प्रधानमन्त्री मोदी के अन्याय काल के तीन वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह उलट गई है।

Comments (0)
Add Comment