हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऐम. ऐस. राव ने मंगलवार को कहा है कि वो काम बोलकर नहीं बल्कि करके दिखाएंगे। ऐम. ऐस. राव ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राव को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए ऐम. ऐस. राव ने काम बोलने की बजाय करके दिखाने की बात कही। राव ने कहा कि वो इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि जनता की सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।