प्रियंका गाँधी उससे मिलीं तो वो भावुक हो गईं और रो पड़ीं, बोली रिहा नलिनी श्रीहरन

नलिनी श्रीहरन ने कहा कि प्रियंका ने उससे मुलाकात के दौरान अपने पिता की हत्या के बारे जानना चाहा था

पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी की हत्या के मामले में 30 साल की सज़ा काटने के बाद रिहा हुए दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को कहा है कि प्रियंका गाँधी जब वेल्लोर केन्द्रीय कारागार में उससे मिलीं तो वो भावुक हो गईं और रो पड़ीं। नलिनी श्रीहरन ने कहा कि प्रियंका ने उससे मुलाकात के दौरान अपने पिता की हत्या के बारे जानना चाहा था।
नलिनी श्रीहरन ने कहा कि प्रियंका गाँधी उससे साल 2008 में जेल में मुलाकात करने आई थीं। नलिनी ने कहा कि इस दौरान प्रियंका ने अपने पिता राजीव गाँधी की हत्या के बारे पूछा। उसने कहा कि वह जो कुछ भी जानती थी, उसने उसके बारे प्रियंका गाँधी को बता दिया। नलिनी श्रीहरन ने कहा कि मुलाकात में हुईं दूसरी बातों का खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि वो प्रियंका के निजी विचारों से सम्बन्धित हैं।
याद रहे कि नलिनी को 12 नवम्बर को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया था।

Comments (0)
Add Comment