गहने-मंगलसूत्र देश पर क़ुर्बान किए हैं, किसी पर आँच नहीं आने दी, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने रविवार को कहा है कि हमने अपने गहने-मंगलसूत्र देश पर क़ुर्बान किए हैं और कभी किसी पर आँच नहीं आने दी। प्रियंका गाँधी ने आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि एक सच्चा नेता अपने काम पर वोट माँगेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी भैंस और मंगलसूत्र की बात कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि देश में 55 साल काँग्रेस की सरकार रही, किसी के मंगलसूत्र पर आँच नहीं आई। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गाँधी ने अपने गहने देश को दे दिए। प्रियंका गाँधी ने कहा कि सोनिया गाँधी का मंगलसूत्र देश पर क़ुर्बान हो गया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ इसलिए फैला रहे हैं कि उनके पास काम के नाम पर कहने को कुछ नहीं है। प्रियंका ने कहा कि मैं चुनौती देती हूँ कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और इनके मन्त्री जनता को बताएं कि 10 साल में आम जनता, ग़रीब, किसान के लिए क्या किया।

Comments (0)
Add Comment