राहुल गाँधी ने मंगलवार को कहा है कि यह लड़ाई भारत बनाम मोदी है। राहुल ने आज यह बात बंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कही। बंगलुरु में आज 26 विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी गठबन्धन की चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
राहुल गाँधी ने कहा कि यह गठबन्धन देश के साथ है। राहुल ने कहा कि देश के संविधान, लोगों, साँवैधानिक संस्थाओं, प्रजातन्त्र पर आक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उसी आक्रमण के विरुद्ध है।