देश में बहुत अत्याचार हुआ, नरेंद्र मोदी चुप रहे, यह इनकी सच्चाई है, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया महाराष्ट्र के नन्दुरबार में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि देश में बहुत अत्याचार हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी चुप रहे। प्रियंका गाँधी ने आज महाराष्ट्र के नन्दुरबार में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि मणिपुर में कितना अत्याचार हुआ! प्रियंका ने कहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, कई लोगों की मौत हो गई, कई घर जलाए गए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर, उसका वीडियो बनाया और पूरे हिन्दुस्तान में दिखाया। प्रियंका गाँधी ने कहा कि इतना सब हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी चुप रहे। प्रियंका ने कहा कि यह बीजेपी की सच्चाई है।

Comments (0)
Add Comment