10 साल में तरक़्क़ी नहीं हुई, सिर्फ़ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी आज बोल रही थीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सेवा संकल्प सभा में

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने वीरवार को कहा है कि पिछले 10 साल में तरक़्क़ी नहीं हुई, सिर्फ़ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रियंका गाँधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सेवा संकल्प सभा में बोल रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने 10 साल में जो किया, वो काम काँग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। प्रियंका ने कहा कि आज सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं, खेती महंगी हो गई है, किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं, देश में 45 साल में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, युवा परेशान हैं, पुरानी पैन्शन न मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हर तरफ़ से परेशानियां आपके कन्धे पर लादी हुई हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि यानी पिछले 10 साल में जीवन में तरक़्क़ी नहीं हुई, सिर्फ़ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

Comments (0)
Add Comment