असम में किया जाएगा अनफ़िट पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर, दिया तीन महीने का अल्टिमेटम

अवाँछित पुलिसकर्मियों से छुटकारा पाने के लिए उठाया जा रहा है असम पुलिस द्वारा यह क़दम जिसमें हैं 70 हज़ार पुलिसकर्मी

असम में अनफ़िट पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों को तीन महीने का अल्टिमेटम दिया गया है। असम पुलिस द्वारा यह क़दम अवाँछित पुलिसकर्मियों से छुटकारा पाने के लिए उठाया जा रहा है जिसमें 70 हज़ार पुलिसकर्मी हैं।
असम पुलिस ने अनफ़िट पुलिसकर्मियों को तीन महीने का अल्टिमेटम दिया है। अनफ़िट पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि तीन महीने में फ़िट हो जाएं या रिटायर हो जाएं।
असम पुलिस मोटे पुलिसकर्मियों का आधिकारिक रिकॉर्ड रखेगी जिसके लिए उनका बॉडी मास इण्डैक्स (बीऐमआई) लिया जाएगा। तीन महीने बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीऐस) अधिकारियों समेत सभी पुलिसकर्मियों का बीऐमआई रिकॉर्ड किया जाएगा।

Comments (0)
Add Comment