देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित विभिन्न राज्यों की केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की है। प्रधानमन्त्री ने राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित की जा रहीं जिन केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की है उनमें आयुष्मान भारत, पीऐम-किसान, व्यापार में सुगमता, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, नागरिक सेवाएं, जी.ऐस.टी. एकत्रीकरण, निर्यात को प्रोत्साहन और श्रम सुधार आदि योजनाएं हैं।