बाहरी राज्यों से वापस आए हिमाचल के लोगों को संस्थागत क्वॉरनटाइन में रहना होगा। बाहरी राज्यों से वापस आने के इच्छुक हिमाचल के लोगों को चिकित्सा जाँच और संस्थागत क्वॉरनटाइन के बाद ही अपने घर जाने दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।
इन नोडल अधिकारियों को देश के अन्य भागों में फंसे लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए सम्बन्धित राज्य सरकारों से समन्वय स्थापित करने के लिए नियुक्त किया गया है।