काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है कि हिमाचल प्रदेश की आपदा का मामला संसद में भी उठाया जाएगा। प्रियंका गाँधी ने आज शिमला में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाक़ात की।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत दर्दनाक है। प्रियंका ने कहा कि राज्य के लोगों का बहुत बड़ा नुक़सान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मालूम नहीं है कि संसद का विशेष सत्र किस बात को लेकर बुलाया गया है, लेकिन अगर मौक़ा मिला तो हिमाचल प्रदेश की आपदा का मामला संसद में भी उठाया जाएगा।
प्रियंका गाँधी ने आज फिर केन्द्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की माँग की। प्रियंका ने कहा कि केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश के सेब बाग़वानों की मदद करने की बजाय अमरीका के किसानों की मदद कर रही है।