लोकतन्त्र और संविधान को मज़बूत करने वाले संस्थान कमज़ोर कर दिए हैं, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया असम के धुबरी में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है लोकतन्त्र और संविधान को मज़बूत करने वाले संस्थान कमज़ोर कर दिए हैं। प्रियंका गाँधी ने आज असम के धुबरी में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको गहराई से समझना पड़ेगा। प्रियंका ने कहा कि एक ज़माने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करता था, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग। प्रियंका ने कहा कि आज लोकतन्त्र और संविधान को मज़बूत करने वाले सारे संस्थान कमज़ोर कर दिए गए हैं।

Comments (0)
Add Comment