भारत जोड़ो यात्रा के दौरान काँग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने संसद में अब तक सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले की रिपोर्ट नहीं दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सिर्फ़ झूठ फैला रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने संसद में अब तक साल 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और साल 2019 में हुए पुलवामा हमले की रिपोर्ट नहीं दी है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे 40 जवान पुलवामा में शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीऐफ़) के निदेशक ने संवेदनशील ज़ोन के चलते जवानों को श्रीनगर हवाई जहाज़ से भेजने की माँग की थी, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने मना कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार ने ऐसा जानबूझ कर किया। दिग्विजय ने कहा कि वहाँ हर गाड़ी की जाँच होती है, तो फिर उस स्कॉर्पियो गाड़ी की जाँच क्यों नहीं हुई जिसके टकराने से ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ़ झूठ फैला रही है।