13 सितम्बर को होगी इण्डिया की कोऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक

दिल्ली में शरद पवार के घर पर होगी इण्डिया की कोऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक

भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी संगठन (इण्डिया) की कोऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक 13 सितम्बर को होगी। इण्डिया की कोऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक दिल्ली में शरद पवार के घर पर होगी। इण्डिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह कोऑर्डिनेशन कमिटी एक सितम्बरर को इण्डिया की मुम्बई में हुई बैठक में बनाई गई थी। इस कोऑर्डिनेशन कमिटी में 14 सदस्य हैं।
इण्डिया की कैम्पेन कमिटी की बैठक आज शाम 5:00 बजे मिलाप बिल्डिंग में होनी है। इस कैम्पेन कमिटी में 21 सदस्य हैं।

Comments (0)
Add Comment