काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सोमवार को कहा है कि हज़ारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म का अपराधी देश से भाग गया, नरेंद्र मोदी को पता नहीं चला। प्रियंका गाँधी आज कर्नाटक के सेदम में एक जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि कर्नाटक में नरेंद्र मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट माँगा, जिसने हज़ारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। प्रियंका ने कहा कि इस बारे नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं! उन्होंने कहा कि विपक्ष कहाँ जा रहा है, क्या कर रहा है, यह सब मोदी जी को पता रहता है, लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, नरेंद्र मोदी को पता नहीं चला।