देश में लोकतन्त्र बचाने की राहुल गाँधी की बेख़ौफ़ मुहिम से डर गई है केन्द्र सरकार

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने पूर्व केन्द्रीय मन्त्री आनन्द शर्मा से मुलाकात के बात मीडिया से बात करते हुए कही यह बात

केन्द्र सरकार देश में लोकतन्त्र बचाने की राहुल गाँधी की बेख़ौफ़ मुहिम से डर गई है। यह बात सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने पूर्व केन्द्रीय मन्त्री आनन्द शर्मा से मुलाकात के बात मीडिया से बात करते हुए कही।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गाँधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के फ़ैसले से उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि राहुल ने केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। सुखविन्दर ने कहा कि उन्होंने लोकतन्त्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की इल्तिजा भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की इन कोशिशों के चलते उनके ख़िलाफ़ साज़िश रची गई।

Comments (0)
Add Comment