दिल्ली के साकेत कोर्ट में चली गोलियां, इस घटना में हुई एक महिला घायल

आर्थिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट आई थी यह महिला

दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को गोलियां चलाई गई हैं। इस घटना में एक महिला घायल हो गई है। यह महिला आर्थिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट आई थी।
मौक़े पर मौजूद पुलिस के मुताबिक चार गोलियां चलाई गईं। गोलियां चलाने वाला व्यक्ति वकील के भेष में आया था।
इस घटना में घायल हुई महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है।

Comments (0)
Add Comment