कर्नाटक में 10 मई को करवाए जाएंगे विधानसभा चुनाव, 13 मई को घोषित होंगे नतीजे

बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की इन चुनावों की घोषणा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को करवाए जाएंगे। इन चुनावों के नतीजे 13 मई को घोषित होंगे। इन चुनावों की घोषणा बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की।
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104, काँग्रेस को 80 और जनता दल सैकुलर (जेडीऐस) को 37 सीटें मिली थीं। कर्नाटक में पहले काँग्रेस-जेडीऐस के गठबन्धन की सरकार बनी, लेकिन मई महीने में काँग्रेस के कुछ विधायकों के बीजेपी में चले जाने से बीजेपी ने 219 विधायकों के बहुमत के साथ सरकार बनाई। बीजेपी की सरकार में पहले बी. ऐस. येदियुरप्पा मुख्यमन्त्री बने, लेकिन विवादों के चलते उन्हें छह दिन बाद ही इस्तीफ़ा देना पड़ा। इसके बाद बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का मुख्यमन्त्री बना दिया गया।
कर्नाटक में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई को ख़त्म हो रहा है।

Comments (0)
Add Comment