आर्थिक गतिविधियों को फिर से आरम्भ करने के लिए हिमाचल प्रदेश में गठित की गई टास्क-फ़ोर्स

आर्थिक गतिविधियों को फिर से आरम्भ करने के लिए हिमाचल प्रदेश में एक टास्क-फ़ोर्स गठित की गई है। यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य में आर्थिक गतिविधियां आरम्भ करने के लिए प्रयास कर रही है।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन-राज्य है और यहाँ हर वर्ष देश और विदेश से लाखों पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने राज्य में पर्यटन-उद्योग को पूरी तरह से प्रभावित किया है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि इसी प्रकार राज्य की आर्थिकी में सेब के उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को पटरी पर लाने के साथ-साथ सेब की सुचारु आवाजाही और गत्ते के डिब्बों की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments (0)
Add Comment