हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि प्रस्तावित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा प्रदेश के 50 वर्षों के शानदार सफ़र को लेकर लोगों में अपनत्व की भावना उत्पन्न करेगी। जय राम ठाकुर प्रस्तावित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा यह रथ यात्रा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर निकाले जाने की योजना है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा में प्रदेश के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जय राम ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रथों की बनावट में एकरूपता और आकर्षण होना चाहिए