हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना शुरु करने का फ़ैसला लिया है। यह फ़ैसला आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल की बैठक में लिया गया।
स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना राज्य में पारम्परिक फ़सलों के उत्पादन एवं उत्पादन-क्षमता में वृद्धि और पारम्परिक फ़सलों की पोषण-सुरक्षा में सुधार पर केन्द्रित है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आय को बढ़ाना भी है।