सुरेश कश्यप को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष

पीपीई किट घोटाले के चलते पूर्व अध्यक्ष राजीव बिन्दल के इस्तीफ़े के बाद यह पद हो गया था ख़ाली

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पीपीई किट घोटाले के चलते पूर्व अध्यक्ष राजीव बिन्दल के इस्तीफ़े के बाद यह पद ख़ाली हो गया था।
सुरेश वर्ष 2012 और वर्ष 2017 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्हें 2019 में शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुना गया।
राजनीति में आने से पहले सुरेश भारतीय एयर फ़ोर्स में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Comments (0)
Add Comment