हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह होंगे। सुखविन्दर सिंह रविवार को 1:30 बजे मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेंगे। उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। मुख्यमन्त्री और उप-मुख्यमन्त्री के नाम का ऐलान काँग्रेस विधायक दल की बैठक में किया गया।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी राज्य के मुख्यमन्त्री पद की दावेदारी कर रही थीं। इसके बाद विधायकों से रायशुमारी के बाद काँग्रेस हाईकमान ने सुखविन्दर सिंह के नाम पर मोहर लगाई थी।